Home Bihar News Bihar Election: ‘बिहार की जनता ने परिवारवाद की राजनीति को नकारा’, भागलपुर...

Bihar Election: ‘बिहार की जनता ने परिवारवाद की राजनीति को नकारा’, भागलपुर में बोले झारखंड के पूर्व CM रघुवर

0
Bihar Election: 'बिहार की जनता ने परिवारवाद की राजनीति को नकारा', भागलपुर में बोले झारखंड के पूर्व CM रघुवर

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास शनिवार को भागलपुर पहुंचे। उन्होंने एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की जनता ने परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति को बहुत करीब से देखा है, इसलिए अब लोग विकास की राजनीति करने वाली एनडीए सरकार पर भरोसा जता रहे हैं।

रघुवर दास ने दावा किया कि पहले चरण के मतदान में जनता ने एनडीए के पक्ष में वोट किया है। उन्होंने कहा कि मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि पहले चरण में एनडीए को 80 से अधिक सीटों पर सफलता मिलेगी। जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और एनडीए सरकार के विकास कार्यों से संतुष्ट है। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो विकास की राजनीति हुई है, उससे लोग खुश हैं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में बिहार की जनता ने जिस आसुरी शक्तियोंऔर अराजक शासन को हटाने का काम किया था, वही संकल्प इस बार भी दोहराया जाएगा। रघुवर दास ने कहा कि 2005 से पहले बिहार में अपहरण उद्योग, अपराध और विनाश की राजनीति हावी थी, लेकिन आज बिहार विकास के रास्ते पर है और जनता इसे बनाए रखना चाहती है।

पढे़ं:समस्तीपुर में वीवीपैट पर्चियां फेंकी मिलीं, डीएम ने एफआईआर दर्ज कराई; जांच के आदेश

महागठबंधन पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद ने हमेशा जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने परिवारवाद को राजनीति में स्थापित किया, वहीं राजद भी परिवारवाद की पार्टी है। अब बिहार की जनता इस राजनीति से बाहर निकल चुकी है और विकास की राजनीति को वोट दे रही है।

भागलपुर विधानसभा को लेकर उन्होंने कहा कि यहां एनडीए प्रत्याशी रोहित पांडे के प्रति जनता का स्पष्ट रुझान है। रघुवर दास ने कहा कि भागलपुर की जनता ने तय कर लिया है कि इस बार एनडीए को ही पूर्ण बहुमत से जिताएगी। बिहार की जनता अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर मतदान कर रही है, ताकि राज्य में फिर से विभाजन, अराजकता और अपराध की राजनीति की वापसी न हो।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version