Home Bihar News Kaimur Flood Update: कर्मनाशा नदी में बाढ़ के कारण ककरैत मार्ग ठप,...

Kaimur Flood Update: कर्मनाशा नदी में बाढ़ के कारण ककरैत मार्ग ठप, जानिए हर अपडेट | Bihar Flood Update

0
Kaimur Flood Update: कर्मनाशा नदी में बाढ़ के कारण ककरैत मार्ग ठप, जानिए हर अपडेट | Bihar Flood Update

{“_id”:”68e23687cb967042d2087b52″,”slug”:”kaimur-flood-update-kakrait-road-blocked-due-to-flood-in-karmanasha-river-know-every-update-bihar-flood-up-2025-10-05″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kaimur Flood Update: कर्मनाशा नदी में बाढ़ के कारण ककरैत मार्ग ठप, जानिए हर अपडेट | Bihar Flood Update”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश बिहार को जोड़ने वाली कर्मनाशा नदी एक बार फिर से उफान पर है। बता दें की नदी का जलस्तर बढ़ाने के कारण उत्तर प्रदेश बिहार के जोड़ने वाली दुर्गावती ककरैथ मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। वहीं राहगीरों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से डायल 112 की टीम ककरैथ पथ पर तैनात हो गई है। बता दें कि लगातार 48 घंटे से हो रही बारिश से एक बार फिर से क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। ककरैथ मार्ग पर करीब ढाई से तीन फिट पानी की तेज धारा बह रहा है। गौरतलब हो मुसाखाड़ बांध से 35 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद लतीफ शाह बीयर से करीब हजारों क्यूसेक पानी ओवरफ्लो कर कर्मनाशा नदी में गिर रहा है। नतीजा यह हुआ कि 24 घंटे के भीतर हीं कर्मनाशा नदी उफान पर हो गई। स्थल पर मौजूद लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष पंडित रामप्रवेश शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश बिहार को जोड़ने वाला यह जमानिया दुर्गावती पथ है। जितिया पर्व के बाद से यह पहली बार ऐसा बाढ़ के हालात बने है। प्रत्येक वर्ष तेज बारिश होती है तो कर्मनाशा नदी का जलस्तर बढ़ता है और यह छलका पुलिया पर पानी का तेज बहाव होने लगता है। हम लोग शासन प्रशासन से मांग करते हैं कि इस पुलिया पर एक पुल का निर्माण कर दिया जाए तो यह समस्या दूर हो जाएगी। वही डायलॉग 112 के पुलिसकर्मी नितिन कुमार ने बताया कि कर्मनाशा नदी का तेजी से जलस्तर बढ़ने के कारण गया इस पथ पर आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है । हम लोग सुरक्षा के दृष्टिकोण से यहां पर मौजूद हैं। कोई घटना दुर्घटना ना हो जिसको लेकर हम लोग आने जाने वाले सभी राहगीरों को समझा बूझकर दूसरे रास्ते से जाने के लिए अपील कर रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version