Home Bihar News Karwa Chauth: करवा चौथ पर महिलाओं ने रखा निर्जला उपवास, राजधानी पटना...

Karwa Chauth: करवा चौथ पर महिलाओं ने रखा निर्जला उपवास, राजधानी पटना में इतने बजे होगा चांद का दीदार; जानें

0
Karwa Chauth: करवा चौथ पर महिलाओं ने रखा निर्जला उपवास, राजधानी पटना में इतने बजे होगा चांद का दीदार; जानें

हिंदू धर्म में करवा चौथ के त्योहार का विशेष महत्व होता है। इस वर्ष करवा चौथ का व्रत 10 अक्तूबर को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि, बेहतर जीवन, अच्छी सेहत और तरक्की के लिए रखा जाता है।

करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं। रात को जब चंद्रमा के दर्शन होते हैं तो चंद्रदेव की पूजा करके अर्घ्य अर्पित करते हुए अपने पति के हाथों से पानी पीकर व्रत तोड़ती हैं। ऐसे में सवाल ये है कि राजधानी पटना में चांद का कब दीदार होगा।

पढे़ं:आरसीपी की बेटी लता को जनसुराज ने दिया टिकट, सुप्रीम कोर्ट में लीगल एडवाइजर हैं PK की प्रत्याशी

करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय

10 अक्तूबर 2025 को देशभर में करवा चौथ का व्रत मनाया जाएगा। वैदिक पंचांग के अनुसार, 10 अक्तूबर की रात को चंद्रोदय का समय रात 08 बजकर 13 मिनट पर होगा। चंद्रोदय का यह समय देश की राजधानी दिल्ली को मानक मानकर है। लेकिन अलग-अलग शहरों में चांद के निकलने के समय में कुछ बदलाव हो सकता है। राजधानी पटना में चांद रात07:48 पर दिखेगा।

पटना के अलावा बाकी शहरों में कब निकलेगा चांद

  • मधुबनी : 07:42 बजे
  • मुजफ्फरपुर : 07:46 बजे
  • गया : 07:50 बजे
  • दरभंगा : 07:42 बजे
  • भागलपुर : 07:42 बजे
  • मोतिहारी : 07:45 बजे
  • बेतिया : 07:47 बजे
  • पूर्णिया : 07:38 बजे
  • बक्सर : 07:53 बजे
  • सीवान : 07:50 बजे

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version